Sarkari Adda

Sarkari Result, Sarkari Job, Admit Card Updates

PAN Card Registration, Correction 2026

PAN ( Permanant Account Number ) जो की एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है , जिसको भारत सरकार के आयकर विभाग के द्वारा जारी किया जाता है और जिसे भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है आज के समय में पैन कार्ड बैंकिंग सेक्टर में अनिवार्य दस्तावेज है , जिसका उपयोग आप बैंक,शेयर मार्केट में डिमैट खाता खोलने के लिए,बीमा, वाहन खरीदारी, आदि बहुत जगह पर इसका प्रयोग किया जाता है, वर्तमान समय में भारत में मात्र दो संस्थाएं ही पैन कार्ड बनाती है जो UTI और NSDL है, इन्हीं एजेंसियों के द्वारा आप लोगों का पैन कार्ड बनाया जाता है इसकी विस्तृत जानकारी जैसे पैन कार्ड कैसे बनाएं ,पैन कार्ड कैसे डाउनलोड करें ,संशोधन कैसे करें,सब जानकारी नीचे दिया गया है ।

महत्वपूर्ण तिथिया
पैन कार्ड के आवेदन करने के लिए कोई निश्चित तिथि निर्धारित नहीं किया गया है जिसको भी आवश्यकता हो अपने अनुसार कभी भी पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते , पैन कार्ड के लिए आवेदन हमेशा होते रहते है इसकी कोई तिथि निर्धारित नहीं है।
पैन कार्ड आवेदन के लिए लगने वाका शुल्क 
  • पैन कार्ड आवेदन के लिए आयकर विभाग के भारत में निवास करने वाले नागरिको के लिए :107 रूपए का भुगतान करना पड़ता है |
  • विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिको के लिए  पैन कार्ड पंजीकरण और प्रेषण शुल्क: ₹989 रूपये का भुगतान करना पड़ता है |
  • पैन कार्ड पंजीकरण शुल्क का भुगतान आप क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड /इन्टरनेट बैंकिग /upi और कई तरीको से किया जा सकता है|
पैन कार्ड आवेदन के लिए आयु सीमा 
भारत सरकार के आयकर विभाग के द्वारा पैन कार्ड बनाने के लिए कोई आयु सीमा का निर्धारण नही किया गया है ,किसी उम्र का भारतीय नागरिक पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है |
पैन कार्ड क्या है 
परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) भारत में टैक्स देने वालों के लिए एक ज़रूरी पहचान दस्तावेज़ है,जो की भारत सरकार के आयकारविभाग द्वारा जारी किया जाता है , इसलिए यह ज़रूरी है कि सभी आपकी वित्तीय जानकारी  सही हो । पैन कार्ड की  जानकारी को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से अपडेट या ठीक किया जा सकता है , इसमें ज़रूरी दस्तावेज , सहायक दस्तावेज़ और शुल्क  के बारे में भी बताया गया है | इसमें दिए गए तरीको से आप स्वयं पैन कार्ड बना सकते है |
पैन कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज 
  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र (Voter ID)
  • हथियार लाइसेंस
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस (DL)
  • फ़ोटो वाला पेंशन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • किसी भी केंद्र / राज्य सरकारी प्राधिकरण द्वारा जारी फ़ोटो पहचान पत्र
  • कोई अन्य संबंधित सहायक दस्तावेज़
पैन कार्ड का विवरण कैसे संसोधन करे 
कभी-कभी, पैन कार्ड पर गलतियाँ हो सकती हैं—जैसे कि कार्ड जारी होने के समय आपके नाम, माता-पिता के नाम, या जन्म तिथि में कोई त्रुटि रह जाना। कुछ अन्य मामलों में, आपके नाम या पते जैसी जानकारियाँ बाद में बदल सकती हैं। इन दोनों ही स्थितियों में, अपने पैन कार्ड को सही जानकारी के साथ संसोधन  करना आवश्यक है—जिसमें आपका नाम, माता-पिता का नाम, पता या जन्म तिथि शामिल है। ये संसोधन  ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों ही तरीकों से किए जा सकते हैं। अगर आपके पैन में त्रुटी का सुधार नहीं किया जाता है तो आपकी वित्तीय लेन देन में समस्या हो सकता है |
पैन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे 
  • नए पैन  कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन फ़ॉर्म भरने के लिए “New PAN Card Registration” टैब पर क्लिक करें।
  •  अपना पैन कार्ड आवेदन फ़ॉर्म ऑनलाइन भरें(नाम/पिता का नाम/जन्मतिथि /पूरा पता /अपना पासपोर्ट साइज़ फोटो )
  • अपने ज़रूरी दस्तावेज़ चुनें जो आपके पास उपलब्ध हैं।
  • Submit पर क्लिक करें।
  • अपनी जानकारी की जाँच करें और “Proceed to Payment” बटन पर क्लिक करें।
  • भुगतान करें। यह एक बार लगने वाली फ़ीस है। इसमें कोई छिपी हुई या अतिरिक्त लागत नहीं है।
  • सफल भुगतान के बाद, अपना पहले से भरा हुआ आवेदन फ़ॉर्म (निर्देश पत्र और खाली आवेदन फ़ॉर्म के साथ) डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
  • फ़ोटो चिपकाएँ, हस्ताक्षर करें, दस्तावेज़ संलग्न करें और दिए गए पते पर डाक से भेज दें (डाक का पता आपको निर्देश पत्र में मिल जाएगा)।
  • अब आपको 30 दिनों के भीतर आपके पते पर आपका पैन कार्ड डाक या कोरिअर के द्वारा मिल  जाएगा।
महत्वपूर्ण उपयोगी लिंक भारतीय नागरिको के लिए 
Apply for Instant Pan Card
Click Here
Apply for New Pan Card
Click Here
Download Pan Card Form 49A (Pdf
Click Here
Track Status of Application
Click Here
Check Payment Status
Click Here
Re-Print PAN Card
Click Here
Correction in Pan Card
Click Here
Link Aadhaar with PAN Status
Click Here
Link Aadhaar with PAN
Click Here
Official Website
Click Here
कुछ महत्वपूर्ण लिंक भारतीय विदेशी नागरिको के लिए

Apply for New Pan Card

Click Here

Download Pan Card Form 49AA (Pdf)

Click Here

Track Status of Pan Card Application

Click Here

Check Payment Status

Click Here

Re-Print PAN Card

Click Here

Correction in Pan Card

Click Here

Link Aadhaar with PAN Status

Click Here

Link Aadhaar with PAN

Click Here

Important Tools

Click Here

Official Website

Click Here

पैन कार्ड से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न 
प्रश्न 1: पैन कार्ड (PAN) का पूरा नाम क्या है?
उत्तर: पैन (PAN) का पूरा नाम स्थायी खाता संख्या (Permanent Account Number) है। यह आयकर विभाग द्वारा जारी किया गया 10 अंकों का एक विशिष्ट नंबर होता है |
प्रश्न 2: पैन कार्ड बनवाने के लिए कौन-से मुख्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?
उत्तर: पैन कार्ड बनाने के लिए पहचान के  प्रमाण के रूप में  (जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट), पते के  प्रमाण के रूप में (जैसे- बिजली का बिल, राशन कार्ड), और जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में  (जैसे- जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट) आवश्यक होता है। 
प्रश्न 3: क्या पैन कार्ड में सुधार (Correction) या अपडेट ऑनलाइन किया जा सकता है?
उत्तर: हाँ, आप घर बैठे ऑनलाइन अपने पैन कार्ड में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए आपको (NSDL) की आधिकारिक वेबसाइट या (UTIITSL) पोर्टल पर जाकर ‘Correction in PAN Card’ का विकल्प चुनना होगा। 
प्रश्न 4: पैन कार्ड को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करना क्यों जरूरी है?
उत्तर: आयकर विभाग के नियमों के अनुसार, पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। यदि आपका पैन-आधार लिंक नहीं है, तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय (Inactive) हो सकता है और आपको बैंकिंग या टैक्स संबंधी कार्यों में भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। 
प्रश्न 5: क्या एक व्यक्ति के पास दो पैन कार्ड हो सकते हैं?
उत्तर: नहीं, आयकर अधिनियम 1969 के तहत किसी भी व्यक्ति के पास दो पैन कार्ड रखना गैर-कानूनी है। यदि आपके पास गलती से दो पैन कार्ड आ गए हैं, तो आपको दूसरा पैन कार्ड तुरंत विभाग को सरेंडर कर देना चाहिए, अन्यथा 10000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। 

Leave a Comment